फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में दस डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अप्रैल की शुरुआत में मई जैसी तपिश देने वाले मौसम के तेवर ढीले पड़ गए हैं। अचानक मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आ गई है। चार दिन में अधिकतम तापमान में दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि रात के तापमान में सिर्फ एक डिग्री की कमी मापी गई है।
विज्ञापन

मार्च के आखिरी हफ्ते में अचानक गर्मी बढ़ गई। भरी दोपहरी लोगों को मई जैसी तपिश का एहसास हुआ। ये एहसास बढ़ता ही गया। अप्रैल की शुरुआत भी बढ़ती तपिश के साथ हुआ। चार अप्रैल को दिन का तापमान 39 डिग्री मांपा गया। जबकि रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन पिछले दो दिनों से आसमान में छाए बादल से मौसम के तेवर नरम पड़ गए हैं। वहीं शुक्रवार की रात बूंदाबांदी भी हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को दिन का तापमान 29.2 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री मांपा गया। दिन के तापमान में गिरावट दस डिग्री का रहा है। जबकि रात के तापमान में एक डिग्री की कमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें