फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमा जैन गर्ल्स कॉलेज में जूनियर्स ने सीनियर्स को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । रमा जैन कन्या महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स को विदाई दी। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा निशा मिस फ्रेशर और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रक्शंदा मिस फेयरवेल चुनी गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रमा जैन कन्या महाविद्यालय में आयोजित समारोह का शुभारंभ जूनियर छात्राओं की ओर से सीनियर्स को तिलक कर किया गया। प्रिया व ज्योति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। निदेशक डॉ. केसी मठपाल ने कहा कि यह समय हर एक विद्यार्थी के जीवन में आता है। किसी भी शिक्षण संस्था में विद्यार्थी जूनियर ही आते हैं और सीनियर्स के रूप में विदा लेते हैं। प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता ने सीनियर्स छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते हुए विदा लेने की सलाह दी। छात्रा अतिया के संचालन में आयोजित समारोह में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रक्शंदा मिस फेयरवेल और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा निशा मिस फ्रेशर चुनी गईं। निदेशक और प्राचार्या ने दोनों छात्राओं को पुरस्कृत किया। छात्राओं ने कविता, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भावविभोर किया। भानु प्रिया, शाजिया, ज्योति, प्रिया, संजू ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। डॉ. सविता वर्मा, डॉ .इंदु लाहोटी, डॉ. भावना अरोड़ा, डॉ. नीतू तिवारी, डॉ. शिवाली चौहान, डॉ. मृदुला त्यागी, डॉ. सविता सक्सेना सहित कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें