फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को बताया हर वर्ग की हितैषी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा को बताया हर वर्ग की हितैषी पार्टी
विज्ञापन

बिजनौर । सपा की गांव जमालपुर काजी में हुई बैठक में भाजपा की आलोचना की गई। सपा को हर वर्ग का हित करने वाली पार्टी बताया गया।
पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने 29 मई को जिले में होने वाली पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा की सफलता के लिए गांव मुबारक पुर, मोहनपुर, पृथ्वीपुर, बवनपुरा, घुड़ियापुर आदि में जनसंपर्क किया। गांव जमालपुर काजी में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता की भलाई का कोई काम नहीं किया है। भाजपा ने केवल झूठे वादे किए हैं। जबकि सपा सभी की उम्मीदों पर खरा उतरी थी। सपा सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दारा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विदेश नीति हो या आंतरिक मामले हर जगह विफल हुई है। भाजपा झूठ बोलकर धर्म की राजनीति करती है। कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने चार साल में कोई काम नहीं किया है। बैठक में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया गया। बैठक में सरदार तरसेम सिंह, प्रेम सिंह, ओमप्रकाश, बलवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें