फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों की ई लॉटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शराब की दुकानों का ई-लॉटरी से आवंटन हो गया है। शराब की दुकान के लिए आवेदन करने वालों ने उनके आवेदन ऐन वक्त पर निरस्त करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि कुछ लोगों को मनमाने तरीके से दुकान का आवंटन करने के लिए उनके आवेदन बहाना बनाकर निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

शराब की दुकानों का आठ मार्च को ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन होना था। सॉफ्टवेयर में कमी के कारण आवंटन को देर रात निरस्त कर दिया गया था। सोमवार को फिर से आवंटन शुरू किया गया। सोमवार को बड़ी तादाद में आवेदक विकास भवन पहुंचे। विकास भवन के गेट पर करीब 1500 से दो हजार आवेदकों की सूची चस्पा कर दी गई। कहा गया कि पैसा जमा करने के बाद भी इन लोगों का आवेदन ऑन लाइन प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इनका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। इस बात पर तमाम आवेदक बिगड़ गए । उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि कुछ लोगों को मनमाने तरीके से दुकान का आवंटन करने के लिए उनके आवेदन निरस्त किए गए हैं। एक ग्रुप को ही 100 दुकानें मिल गई हैं। इससे साफ है कि दुकानों के आवंटन में बड़ा खेल हुआ है। ये लोग हंगामा करने के बाद चले गए। इससे पहले दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में 186 में से 175 दुकानें देशी शराब, 90 दुकानें अंग्रेजी शराब, 68 में से 67 बींयर की दुकान व पांच मॉडल शॉप की दुकान का ई लॉटरी के द्वारा आवंटन हो गया है। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार के मुताबिक ऑन लाइन आवेदन करते समय सभी प्रक्रिया पूरी न करने के कारण उनके आवेदन निरस्त हुए हैं। किसी ग्रुप को ज्यादा दुकान आवंटित होने का उन्हें मालूम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें