फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में फिर पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विद्युत निगम का एक बार फिर बीएसए कार्यालय पर चाबुक चल गया है। बीएसए कार्यालय की ओर से विद्युत निगम के बिजली का बिल जमा नहीं करने पर निगम ने मंगलवार को बिजली का कनेक्शन काट दिया है। दिनभर कार्यालय में कंप्यूटर सिस्टम ठप पड़े रहे।
विज्ञापन

मंगलवार का दिन बीएसए कार्यालय के लिए फिर से खराब गुजरा। बीएसए कार्यालय पर बिजली निगम का दो लाख रुपये का बिजली बिल का भुगतान बकाया है। भुगतान नहीं होने पर विद्युत निगम ने मंगलवार को कार्यालय का कनेक्शन काट दिया। जिस कारण कार्यालय के कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गए। कार्य करने के लिए लिपिक संवर्ग के कर्मचारी इधर-उधर घूमते रहे। इससे पहले भी कार्यालय का कनेक्शन काटा गया था तब बीएसए महेश चंद्र ने विभाग की ओर से आठ लाख रुपये जमा करा कर बिजली व्यवस्था दोबारा से शुरू कराई थी। बिजली का कनेक्शन काटने से कर्मचारी परेशान रहे तथा इसे लेकर कर्मचारियों में भारी रोष भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें