फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग लगवाएगा पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर ।
विज्ञापन

वन विभाग को इस साल पौधारोपण करने का लक्ष्य मिल गया है। बिजनौर प्रभाग में विभाग द्वारा 130 हेक्टेअर जमीन में 77 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकतर पौधे गंगा किनारे खादर क्षेत्र में लगाए जाएंगे।
वन विभाग द्वारा हर साल सैकड़ों बीघा जमीन में पौधारोपण किया जाता है। पौधारोपण के लिए वन विभाग अपनी ही जमीन का चयन करता है। इस साल शासन ने बिजनौर प्रभाग को 130 हेक्टेअर जमीन में पौधारोपण का लक्ष्य दिया है। कुल 77 हजार 700 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए जल्दी ही मनरेगा के तहत गड्ढे खुदवाने काम शुरू हो जाएगा। अभियान चलाकर एक या दो दिन में पौधे लगाने की कार्य योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा पौधारोपण अभियान में स्कूल-कॉलेज को भी सहयोगी बनाया जाएगा। स्कूल कॉलेज में अलग से पौधारोपण अभियान चलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर क्षेत्र में जमीन की प्रकृति के अनुसार पौधारोपण किया जाएगा। जल प्लावित क्षेत्र में अर्जुन, नहर किनारे शीशम, जामुन, रेतीली जमीन में यूकेलिप्टस व शीशम तथा गंगा किनारे खैर व सागौन की विशेष तौर पर बुआई की गई। इनके अलावा भी बबूल, नीम, पीपल, सीरस, बालमखीरा, बरगद, पिलखन आदि के पौधे भी रोपित जाएंगे। डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक पौधारोपण का लक्ष्य मिल गया है। इसके अलावा भी स्कूलों व सामाजिक संस्थाओं से सहयोग लेकर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें