बिजनौर। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगा जल लेने जाने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। हरिद्वार से कांवड़ लाने के दौरान शिवभक्तों के लिए बिजनौर डिपो की 40 बस तैनात रहेंगी। भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या व चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे।
महाशिवरात्रि पर जिले के हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं। बिजनौर जिले से लाखों कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों को जाते हैं। मुख्यालय से हरिद्वार जाने के लिस ट्रेन की सुविधा नहीं है। रोडवेज बस ही हरिद्वार जाने का प्रमुख साधन है। जिले से आमतौर पर हर रोज 14 बस हरिद्वार जाती हैं। लेकिन शिवरात्रि को देखते हुए 40 बसों को कांवड़ियों को हरिद्वार ले जाने के लिए तैनात किया गया है। ये बसें कांवड़ियों को हरिद्वार ले जाने में तैनात रहेंगी। ये बस नजीबाबाद की बजाए चंदक मंडावर रोड से होकर नजीबाबाद जाएंगी।
बिजनौर डिपो के एआरएम वीके मौर्य के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। शिवभक्तों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या में बढ़ाई भी जा सकती है। जब जिले से कांवड़िये जाने लगेंगे, तभी से बस लगा दी जाएंगी।