फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र वितरण में खेल करने वाले कालेज की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। डीआईओएस राजेश कुमार के आदेश पर गठित एडीआईओएस सत्यवीर सिंह ने टीम के साथ गांव हबीबवाला स्थित महाराणा प्रताप इंटर कालेज में पहुंच कर प्रवेश पत्रों के मामले में गहनता से जांच की। जांच का खुलासा करने से अधिकारियों ने इंकार किया है। डीआईओएस ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को इस कालेज के दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने कालेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया था कि कालेज ने उन्हें बार बार आने के बाद प्रवेश पत्र नहीं दिए। जिससे उनकी दसवीं कक्षा की गृह विज्ञान की परीक्षा छूट गई । प्रदर्शनकारियों की ओर से इस मामले की शिकायत डीआईओएस से भी की दी गई थी। बुधवार को एडीआईओएस सत्यवीर सिंह के निर्देशन में अधिकारियों की टीम ने कालेज में जाकर जांच की, लेकिन रिपोर्ट का खुलासा करने से अधिकारियों ने मना कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने बताया कि उनके कालेज की इंटर तक की सरकार की ओर से मान्यता है। कालेज में दसवीं कक्षा के 138 संस्थागत छात्र है। इंटर में 280 छात्र-छात्राएं शामिल है। उनके द्वारा सभी को समय से प्रवेश पत्रों का वितरण कर दिया गया था। दसवीं कक्षा की छात्राओं का सेंटर आरएसएम कालेज में गया है। बुधवार को आरएसएम इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर मामले की जानकारी की गई तो व्यवस्थापक ओपी यादव ने बताया कि महाराणा प्रताप इंटर कालेज हबीबवाला की 96 छात्राएं पंजीकृत है। इनमें से मंगलवार को 13 छात्राएं गृह विज्ञान की परीक्षा से गैर हाजिर रही है। बुधवार को प्रथम पारी में हाईस्कूल की हिंदी विषय की संपन्न परीक्षा में भी इसी कालेज के 13 छात्राएं आज भी गैर हाजिर रही हैं। डीआईओएस ने दावा किया कि यदि प्रवेश पत्रों के वितरण में छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य की ओर से खेल किया गया तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें