फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर राजस्व संग्रह अमीनों ने तहसील पर धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व संग्रह अमीनों ने धरना दिया
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। प्रमुख सचिव राजस्व विभाग केे नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्व संग्रह अमीनों अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में तीन दिवसीय धरना शुरू कर दिया। अमीन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक धरने पर बैठे रहे। प्रमुख सचिव राजस्व विभाग केे नाम दिए ज्ञापन में कहा कि संवर्ग की मांगों को लेकर पूर्व में किए गए आंदोलन के बाद प्रमुख सचिव राजस्व के प्रदेश स्तर पर हुई बैठक में बनी सहमतियों के क्रियान्वयन न होने से संगठन में रोष है। ज्ञापन में सामयिक सेवाओं को जोड़े जाने, ग्रेड वेतन में वृद्घि करने, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, पात्रों को द्वितीय प्रोन्नति वेतन प्रदान करने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता दिलाने आदि की मांग की गई है। धरने पर ज्ञानेंद्र कुमार, सूरजभान सिंह, इंद्रपाल तिवारी, शत्रुघ्न सिंह, सर्वेश कुमार, अजय सिंह, महीपाल सिंह, मुनिराम सिंह, अवनीश कुमार, आनंदपाल सिंह, कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें