फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव पुरैनी पहुंचकर प्रधान की ओर से कराए गए सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त दोपहर 12.30 बजे पहुंचे जहां उन्होंने फरियादियों की जन समस्याएं सुनी। कुल 61 शिकायतों में से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त ने एक विकलांग और 24 बेसहारा को कंबल वितरित किए। तहसील दिवस में संयुक्त आयुक्त ग्राम विकास कमलेश वैंस अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ इन्द्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम इन्द्रजीत सिंह, आईएएस सीओ महेश कुमार, तहसीलदार देवेन्द्र पांडेय, वीडीओ राकेश कुमार समेत सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। दुपहर एक बजे मंडलायुक्त गांव पुरैनी पहुंचे । उन्होंने प्रधान दीपा सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। प्रधानमंत्री योजना आवास के तहत बनाए जा रहे दो मकानों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और गांव में बनी सीसी रोड का भी निरीक्षण किया। गांव में आयोजित चौपाल पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। पुरैनी में हुई चौपाल में पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय, संयुक्त आयुक्त ग्राम विकास कमलेश वैंस, प्रधानपति अनूप चौहान, प्रधान दीपा सिंह, ठाकुर महिपाल सिंह, डॉ. महेश कुमार समेत, गांव के भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें