फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल एक दिन की औपचारिकता , फिर पहले की तरह से ठंडे बस्ते में पहुंचा अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बाद फिर हटाया जाएगा अतिक्रमण
विज्ञापन

धामपुर। प्रशासन की ओर से बुधवार को केवल एक दिन अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता के बाद दूसरे बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान पहले की तरह से ठंडे बस्ते में चला गया है। तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि दो दिन के बाद यह अभियान फिर से चलेगा।
नागरिकों की शिकायत पर बुधवार शाम प्रशासन की ओर से नगीना चौक से हाईवे 74 पर मार्ग किनारे हो रहे स्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान फड़ और रेहड़ी वालों ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। विवेक कुमार, अख्तर हुसैन, रवि कुमार, भूपेंद्र कुमार का कहना है कि अतिक्रमण नगर के मेन बाजार में है, जहां लोगों का बाजार में घुस कर बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को यहां अभियान चलाना चाहिए। आरोप है कि पालिका की ओर से दो साल पहले अतिक्रमण हटाने को रेड क्रास के निशान लगाए गए थे। जो आज भी लगे हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अभियान के प्रभारी/तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि दो दिन के बाद फिर से अभियान चलेगा। पालिका की जेसीबी खराब होने से दिक्कत आई है। अब जो भी अभियान चलेगा, वह 10:00 बजे से चलकर शाम तक चलेगा, कोई भी पक्षपात किसी के साथ नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें