फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में जलता है जनता का दिल वापस लो बिजली बिल के नारे लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव के तुरंत बाद ही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में बिजली की दरों में भारी वृद्धि कर दी है। बिजली की दर बढ़ने से गांव वालों, किसानों व छोटे व्यापारियों पर बिजली बिल का बोझ बढ़ा है। कहा कि एक तरफ योगी सरकार बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि कर रही है तो दिल्ली में केजरीवाल सरकार सबसे सस्ते दर पर दिल्ली वालों को बिजली उपलब्ध करा रही है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता विनीत शर्मा, जिला महासचिव अनुपम शर्मा, सौरव शर्मा, आबिद अंसारी, मोहम्मद जाहिर, अजवद अंसारी, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें