फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटियों के रखने के लिए तहसील मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रशासन ने निकाय चुनाव में मतपेटियों सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतदान के बाद 22 नवंबर को मतपेटिंया पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर बने स्टांग रूम में जमा होगी। जिले में मतपेटियां रखने के लिए 18 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। नगरपालिका व नगरपंचायत के लिए अलग अलग स्ट्रांग रूम हैं। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए चौबीस घंटे सशस्त्र पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त व राजस्व सुरेंद्र राम के अनुसार 12 नगरपालिकाओं व छह नगरपंचायत के लिए 22 नवंबर को सुबह साढे़ सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतपेटियां तहसील मुख्यालयों पर पोलिंग पार्टियों के रवानी स्थल पर जमा होंगी। मतपेटियों को रखने के लिए नगरपालिकाओं के लिए 12 तथा नगरपंचायतों के लिए छह स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम हैं। चौबीस घंटे सशस्त्र पुलिस की निगरानी रहेगी। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा पर निगाह रखेंगे।
वीडियोग्राफी के लिए दिया गया प्रशिक्षण
बिजनौर । मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी के लिए रोजगार सेवक व शिक्षा प्रेरकों की तैनाती की गई है। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार रोजगार सेवक व शिक्षा प्रेरक को ब्लॉक मुख्यालयों पर 21 नवंबर मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें