फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन नामांकन प्रक्रिया में नजीबाबाद से दो और साहनपुर से अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उधर, किरतपुर से डबल नामांकन कराने वाले पांच प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। नजीबाबाद नगरपालिका परिषद से चार सदस्य प्रत्याशियों ने भी नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन

एसडीएम उद्भव त्रिपाठी की देखरेख में कासमिया इंटर कॉलेज में चल रही नामांकन प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष और सदस्य प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। नजीबाबाद नगरपालिका परिषद से सपा प्रत्याशी सबिया निशात उर्फ रेशम ने पार्टी प्रत्याशी के अलावा दाखिल किया गया निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया। उधर, सपा नेता आयशा बेगम सिद्दीकी ने स्वयं को सपा के प्रति समर्पित सिपाही बताते हुए अपना निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया। नजीबाबाद नगरपालिका से अब 8 प्रत्याशी सपा से सबिया निशात उर्फ रेशम, भाजपा से ज्योति, बसपा से रिहाना, कांग्रेस से दयावती और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इरम खान, गीता देवी, जमीला, रईसा खातून अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। किरतपुर से अध्यक्ष पद के गुलजार यासीन, नाहिद यासीन, मन्नान, रूबीना, संजीव कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, मो.तलहा, हसन अली, मो.सुलेमान प्रत्याशी हैं।
नगर पंचायत साहनपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के नाहिद परवीन ने अपने पति पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया। साहनपुर में अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 15 प्रत्याशी मो.अहसान मंसूरी, मो.खुर्शीद मंसूरी, इकबाल, नसीमा, नाजिम, नौशाद, मकसूद अहमद, नौशाद अख्तर, मेराज अहमद, यूनुस, रिहाना परवीन, रूखसाना परवीन, लईक राईन, शमीम अहमद, संतोष देवी चुनाव में हैं।
विज्ञापन

सदस्य पद के लिए नगरपालिका परिषद नजीबाबाद से वार्ड 2 से राधा देवी, वार्ड 5 से मो.आसिफ, वार्ड 24 से सरफराज और वार्ड 25 से फुरकान ने नाम वापिस ले लिए। किरतपुर नगरपालिका परिषद के वार्ड 15 से फकरा, जलालाबाद के वार्ड 8 से मुशर्रफ, साहनपुर के वार्ड 5 से हरिओम और वार्ड 9 से बाबू ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें