फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजलगढ़ में भाकियू की मासिक पंचायत संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ (ब्यूरो)। भाकियू की एक मासिक पंचायत ब्लाक कासमपुर गढ़ी स्थित सभागार में हुई। पंचायत में विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर केंद्र संचालक धान तौलने में आनाकानी कर रहे है। किसानों का आरोप में क्षेत्र के एक बैँक में कार्यरत कुछ कर्मियों ने किसानों के नाम से फर्जी तौर पर क्रेडिट कार्ड बनवाकर पैसे की निकासी कर ली है। अब शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। 12 नवंबर 2017 को बागड़पुर में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के अनावरण होगा। इस दौरान वहां पर प्रदेश स्तरीय पंचायत भी है। इस पंचायत में ज्यादा से ज्यादा किसानों से पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी ने और संचालन राणा सिंह ने किया। बैठक में विरसा सिंह, कृपाल सिंह, रेवती, गजराम, विजयपाल सिंह, हरकेश सिंह, सौरभ, पप्पू, अनिल राठी, सुखविंदर, जगराज, सरजा सिंह और अंजली देवी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें