फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को मोबाइल देने पर प्रेमी को जूते की माला डाल गांव में घूमाया, पेड़ से बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। प्रेम प्रसंग में प्रेमिका को मोबाइल देने पर उसके परिजनों ने प्रेमी व उसके परिजनों की पिटाई की। प्रेमिका के परिजनों ने युवक के गले में जूतों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया और गांव में पीपल के पेड़ से बांध दिया। गांववालों के विरोध करने पर युवक को छोड़ा गया। इस मामले में गांववालों ने पंचायत कर प्रेमी को गांव छोड़ने का फरमान सुनाया था। घटना से घबराए प्रेमी व उसके परिजन गांव से पलायन कर गए हैं। प्रेमिका के परिजन फरार हैं। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव इस्लामाबाद निवासी एक युवक का गांव की ही एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं और दोनों के परिवार मेहनत मजदूरी करता है। युवक उत्तराखंड में मेहनत मजदूरी करता है और दीपावली के मौके पर घर आया था। गांववालों के मुताबिक मंगलवार 24 अक्तूबर को युवक ने प्रेमिका से बातचीत करने के लिए उसे मोबाइल दिया था। इसी दिन प्रेमिका के भाई ने उसको मोबाइल से बात करते पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस बात पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बिजनौर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन युवती को आराम होने पर परिजन घर ले आए। इस मामले में बुधवार को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचों ने युवक को बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। गांववालों के अनुसार बृहस्पतिवार को भी युवक के गांव से न जाने पर युवती के परिजनों ने युवक के घर पर धावा बोल दिया। युवती के परिजनों ने युवक व उसके परिजनों को बुरी तरह मारा पीटा। परिजनों ने युवक के गले में जूते-चप्पलों की माला डाल दी और गांव में काफी देर तक घूमाया। इस दौरान गांव वालों ने भी युवती के परिजनों की इन हरकतों का विरोध नहीं किया। बाद में गांव में खड़े पीपल के पेड़ से बांध दिया और वहां भी पीटा। गांव वालों के विरोध करने पर युवक को खोला गया। घटना से युवक के परिजन भयभीत हैं। वे गांव से पलायन कर गए हैं। वहीं घटना की चर्चा फैलने पर अंजू के सभी परिजन फरार हो गए हैं। सीओ नगीना महेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें