फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथी के तट पर गंगा मेला लगाने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विदुरकुटी। महात्मा विदुर कुटी के पास गंगा के तट पर गंगा मेला लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। मेले में तंबुओं को दो दिन बाद शहर बस जाएंगे। मेले के लिए गंगा के रेत में तंबू लगाने शुरू हो गए हैं। मेले के लिए सब रास्ते बनकर तैयार हो गए हैं। मेले का उद्घाटन 31 अक्तूबर को होगा। मुख्य स्नान चार नवंबर को होगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा के तट पर हर साल मेला लगता है। मेला कई दिन चलता है। श्रद्धालु अपना घर छोड़कर गंगा के तट पर तंबुओं का घर बनाकर रहते है। मुख्य स्नान के बाद सब घर को लौटते है। कई साल से मेला विदुर के सामने भागीरथी के तट पर लग रहा है। जिला पंचायत की और से मेले को लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मेले के लिए फूस व रेत से सब रास्ते बना दिए गए र्है। मेले में मुख्य गेट भी बन गया है। गंगा में गहरे जल से श्रद्धालुओं को रोकने के लिए बेरीकेडिंग का काम शुरू हो गया हैं। गंगा मेले के लिए 30 फीट चौड़ा रास्ता बनाया गया है। जिला पंचायत की ओर से तंबू लगा दिए गए हैं। थाना व जिला पंचायत का कार्यालय बन गया है। मेला विदुर कुटी से ढाई किलोमीटर की दूरी पर गंगा के तट पर लग रहा है। मेले का उद्घाटन 31 अक्तूबर को डीएम जगतराज करेंगे। चार नवंबर को मुख्य स्नान होगा। जिला पंचायत के जेई कपिल देव के मुताबिक मेले की 80 प्रतिशत तैयारी पूरी हो गई है। मेले के लिए गंगा के तट पर काफी रेतीला क्षेत्र है। श्रद्धालुओं को मेले में परेशानी न हो ऐसी सभी व्यवस्था की जा रही है।
बाजार रहेगा टिन शेड से घिरा
मेले में उ इस बार बाजार के चारों ओर टिन शेड लगाई जा रही है, ताकि कोई अराजक तत्व हरकत करके न भाग जाए। बाजार में कोई पशु भी नहीं घुस पाएगा।
ये रहेंगे मेले में इंतजाम
गंगा मेले में 350 हैंडपंप, छह पंपिंग सेट, दस बाच टावर 12 फीट ऊंचे, छह नाव , 100 गोताखोर तैनात रहेंगे। गोताखोर रात दिन अलग-अलग शिफ्ट में तैनात रहेंगे। मेले में बिजली की लाइन खींचने का पूरा इंतजाम हो चुका है। कई जनरेटर लगाए जा रहे हैं। मेले के लिए दुकानों को लगाने की बुकिंग शुरू हो गई है। महिलाओं के लिए 28 शौचालय इस घाट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें