माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय क्रीड़ा का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर । माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय क्रीड़ा व शैक्षिक समारोह का शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को एनसीसी के विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। केपीएस और जीजीआईसी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बालिकाओं के सब जूनियर वर्ग में 80 मीटर बाधा दौड़ में एवीएन शहबाजपुर की खुशी, सेंट मेरी मंडावली की मंजिला, जीजीआईसी बिजनौरी की शुभांगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। जीएसएन हल्दौर की सुहानी तोमर चैंपियन खिलाड़ी बनी।
जूनियर वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़ में केपीएस की वंशिका कटारिया, जीआईसी मनकुआ की सरिता चौहान, बालापुर की आकांक्षा चौधरी, तीन हजार मीटर दौड़ में आरबीएस नांगल की रिवानी, डीजेआईसी हीमपुरदीपा की डॉली, सेंट मेरी मंडावली की उजमा, भाला फेंक में केपीएस की अंशु, सेंट मेरी मंडावली की आयुषी त्यागी, केपीएस की स्नेहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। आरबीएस नांगलसोती की रिवानी और केपीएस की वंशिका कटारिया चैंपियन खिलाड़ी बने। सीनियर वर्ग में भाला फेंक में सेंट मेरी मंडावली की दीप्ति, केपीएस की महिमा चौधरी, एवीएन शहबाजपुर की प्रतिक्षा माला, 100 मीटर हर्डिल रेस में सीएनएस बालापुर की अंशिका, जीआईसी मनकुआ की खुशनुमा, वीजीआईसी विदुरकुटी की आशु, 400 मीटर हर्डिल रेस में सेंट मेरी मंडावली की पिंकी, जीजीआईसी की रिंकी, शहबाजपुर की साक्षी, तीन हजार मीटर दौड़ में जीआईसी मनकुआ की स्वाति, एवीएन शहबाजपुर की चारूल , स्वीटि , पांच किलोमीटर दौड़ में सेंट मेरी मंडावली की आनदीप्ति, जीजीआईसी बिजनौर की मोनिका और आकांक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। सेंट मेरी मंडावली की दीप्ति, एनआईसी नांगलजट की सीमा व सेंट मेरी मंडावली की अल्पना चैंपियन खिलाड़ी बनीं।
सब जूनियर बालक वर्ग में जीआईसी मनकुआ का अनमोल यादव चैंपियन खिलाड़ी बना। जूनियर वर्ग में तीन हजार मीटर दौड़ में सीएनएस बालापुर का गुलशान अहमद, डीएवी का सोहित, सेंट मेरी मंडावली का सुमित कुमार, भाला फेंक में एमएमआईसी चांदपुर का शावेज, धामपुर का शिवम व चांदपुर का मोहम्मद जुबैर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सीएनएस बालापुर का गुलशान अहमद चैंपियन खिलाड़ी बना। सीनियर वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में डीजेआईसी हीमपुरदीपा का मोनू, डीएवी का मोहम्मद आजम , केलनपुर चांदपुर का रोहित शर्मा प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। डीआईओएस राजेश कुमार ने विद्यार्थियों से खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान एडीआईओएस सत्यवीर सिंह, संयोजक डा. राजकुमार त्यागी, अरुणा गर्ग, सुरेश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गयूर आसिफ ने किया।