जमीयत-ए-उलमा ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
नजीबाबाद(बिजनौर)। जमीयत-ए-उलमा-नजीबाबाद की ओर से उलमा ने एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। जमीयत ने ईद-उल अजहा पर जानवरों की खरीद-फरोख्त और कुर्बानी के दौरान मुस्लिमों को सुरक्षित वातावरण देने की मांग की।
जमीयत-ए-उलमा के सदर हाफिज सईद, मुफ्ती मो. अरशद कासमी, मौलाना असलम कासमी, जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मो. ईसा, शमसुद्दीन चतुर्वेदी, मो. अनीस अख्तर कारी, मो. यूसुफ आदि के नेतृत्व में जमीयत के लोग तहसील पहुंचे। जमीयत की ओर से नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गोहत्या के नाम पर मुस्लिमों के साथ की जा रहीं ज्यादतियों पर अंकुश लगाने, ईद-उल-अजहा के लिए जानवरों की खरीद फरोख्त करने वालों और कुर्बानी के लिए सुरक्षित वातावरण देने की मांग की।