भागूवाला । जमीयत उलेमा-ए-हिंद 13 अगस्त को भागूवाला क्षेत्र सहित पूरे जनपद में अमन मार्च निकालेगी। सभी धर्मों के प्रतिनिधियों से अमन मार्च में शामिल होने का आह्वान किया है।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से मदरसा गरीबुल उलूम भागूवाला में मासिक बैठक हुई। कारी शुएब, मुफ्ती मो.अशरफ, हाफिज शमशाद, हाफिज अहसान ने सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा पैदा करने की कोशिशों की निंदा की। जमीयत उलेमा ने 13 अगस्त को सर्वधर्म संभाव के लिए भागूवाला क्षेत्र सहित पूरे जनपद में अमन मार्च निकालने का निर्णय लिया। बैठक में सभी धर्मों केे प्रतिनिधियों से अमन मार्च में शामिल होने का आह्वान किया गया। कारी अरशद महमूद की अध्यक्षता और मुफ्ती शम्सुद्दीन अलकासमी के संचालन में हुई बैठक में हाफिज कफील, हाफिज इस्लामुद्दीन, कारी असलम, हाजी अख्तर, अनवार अहमद शामिल रहे।