फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीरे से मिले 30 करोड़ का भुगतान नहीं दिया किसानों को, होगी विधिक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शीरे से मिले 30 करोड़, किसानों को नहीं दिया भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। बिलाई चीनी मिल ने पिछले साल शीरे से किसानों को दिए जाने वाला करीब 30 करोड़ का भुुगतान व्यावर्तन कर दिया, किसानों को नहीं दिया। प्रशासन की जांच में इसका खुलासा हुआ है। इसके अलावा मिल प्रशासन द्वारा इस सीजन में भी अब तक केवल 39 प्रतिशत का ही भुगतान हो पाया है। जिला गन्ना अधिकारी ने मिल के खिलाफ कार्रवाई के लिए सहायक चीनी आयुक्त को पत्र लिखा है।
नियमानुसार चीनी मिल चीनी, शीरे व बी हैवी से मिली 85 प्रतिशत रकम को भुगतान में खर्च करते हैं। इसमें 83 प्रतिशत से किसानों का भुगतान किया जाता है और दो प्रतिशत गन्ना विकास परिषद को अंशदान दिया जाता है। बिलाई चीनी मिल द्वारा पिछले सत्र में इसका पालन नहीं किया गया। मिल द्वारा शीरा बेचने से मिली 29.49 करोड़ की राशि का व्यावर्तन कर दिया गया। इसके अलावा मिल ने इस साल 436.90 करोड़ का गन्ना किसानों से खरीदा लेकिन जून तक केवल 170.36 करोड़ का भुगतान ही किसानों को किया है। मिल ने केवल 38.99 प्रतिशत भुगतान किया है।
विज्ञापन

डीसीओ ने अपने पत्र में लिखा है कि डीएम द्वारा पूर्व में जारी किए गए नोटिस व नियमित भुगतान के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। मिल पर इस सीजन का करीब 12 करोड़ का ब्याज बनता है। पत्र में मिल प्रबंध तंत्र के खिलाफ सहायक चीनी आयुक्त से विधिक कार्रवाई करने को कहा गया है। डीसीओ यशपाल सिंह ने पत्र लिखने की पुष्टि की है। सहायक चीनी आयुक्त द्वारा इस मामले में मिल के अध्याशी अध्यक्ष के खिलाफ सीजेएम अदालत में परिवाद दाखिल कराया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने उठाया था मुद्दा
हाल ही में गन्ना विभाग में चले राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आंदोलन में किसानों ने बिलाई मिल द्वारा चोरी से शीरा बेचने का मुद्दा भी उठाया था। उन्होंने मिल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पिछले साल यह मामला उठने के बाद भी सहायक चीनी आयुक्त कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें