फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे पोस्टल बैलेट से वोट डालेंगे 2871 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे पोस्टल बैलेट से वोट डालेंगे 2871 लोग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 2871 लोग घर बैठे ही पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान करेंगे। यह सुविधा जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के लिए दी गई है। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं और कुल 91 टीमों का गठन किया गया है। यह टीम तीन और चार फरवरी को सुबह आठ बजे से से शाम पांच बजे तक चिह्नित किए गए मतदाताओं से मतदान कराएंगी।
डीएम उमेश मिश्रा ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांगों के लिए घर से ही पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान की सुविधा दी गई है। इसके लिए जिले भर में टीमों ने सहमति ली और इसके बाद 2871 लोगों को घर से मतदान करने के लिए चिह्नित किया गया। तीन फरवरी और चार फरवरी को टीमें निर्धारित समय से मतदान कराने के लिए निकलेंगी। रिटर्निंग ऑफिसर प्रतिदिन प्राप्त पोस्टल बैलेट पेपर के लिफाफों को कोषागार के डबल लॉक कक्ष में सुरक्षार्थ जमा कराएंगे। जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1981 तथा 890 दिव्यांगजन, कुल 2871 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किस विधानसभा में कितने मतदाता
80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांगजन मतदाताओं की संख्या अलग-अलग है। नजीबाबाद में बुजुर्ग 148 तथा दिव्यांगजन 58, नगीना में बुजुर्ग 362 और दिव्यांग 188, बढ़ापुर में बुजुर्ग 381 और दिव्यांग 153, धामपुर में बुजुर्ग 242 और दिव्यांग 27, नहटौर में बुजुर्ग 282 और दिव्यांग 76, बिजनौर में बुजुर्ग 358 और दिव्यांग 312, चांदपुर में बुजुर्ग 89 और दिव्यांग 41 तथा नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बुजुर्ग 119 एवं दिव्यांग 35 हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें