जोगीरम्पुरी दरगाह क्षेत्र में जायरीनों के लिए लगाए जा रहे तंबू।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में जोगीरम्पुरी मजलिसों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जायरीनों के लिए वैकल्पिक तंबू लगाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने अग्निशमन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए दौरा किया। उधर डीएम अटल राय 4 मई को आज चार बजे दरगाह पहुंचकर मजलिस आयोजन तैयारी का जायजा लेंगे।
दरगाह-ए-आलिया नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी की सालाना मजलिसें 10 मई 2018 से शुरू होंगी। चार दिन तक चलने वाली मजलिसों में आने वाले जायरीनों के ठहरने के लिए दरगाह परिसर में 2500 वैकल्पिक तंबू लगाए जाएंगे। दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मेंहदी ने बताया कि तंबू लगाने, जायरीनों के लिए बाजार विकसित करने तथा जायरीनों को पेयजल उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बृहस्पतिवार को दरगाह पहुंचकर अग्निशमन विभाग द्वारा जायरीनों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए अग्निशमन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 13 मई 2018 तक चलने वाली मजलिसों के दौरान अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और सुरक्षादस्ता दरगाह क्षेत्र में रहेंगे।