फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर चलाया गया अभियान,

विज्ञापन
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर मिशन चक्रव्यूह में रेलयात्रियों के टिकट चेक करता स्टाफ। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
248 बिना टिकट रेल यात्री पकडे़
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के निर्देश पर नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान चलाया गया। सीएमआई आरके सिंह, सीआईटी गजे सिंह, विश्वास के निर्देशन में रेलवे स्टेशन के 18 टीसी स्टाफ ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों से बिना टिकट तथा धूम्रपान करते यात्रियों को पकड़ा। सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि 248 बिना टिकट यात्रियों से 88,540 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने स्यालदाह एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन, नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर ट्रेन, कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन सहित करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

प्लेटफार्म का टिकट 50 रुपये हुआ
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में बढ़ोत्तरी की है। सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि मुुरादाबाद मंडल के हरिद्वार, बरेली, मुरादाबाद सहित नजीबाबाद सेक्शन के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर भी प्लेटफार्म टिकट अब 10 रूपए के स्थान पर 50 रूपए किया गया है। प्लेटफार्म टिकट बुधवार देर रात से महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें