बिजनौर। साल 2023 में बिजनौर में इंवेस्टर्स समिट हुई। उस दौरान काफी लोगों ने उद्योग शुरू करने की इच्छा जताते हुए निवेश किया। मगर, आधे से ज्यादा एमओयू धरातल पर ही नहीं उतरे। इसका अंदाजा इसी लगा सकते हैं कि बकरी और शुकर पालन के 245 एमओयू हुए थे, इनमें से केवल 12 ही काम कर रहे हैं।
जिले में उद्योग बढ़ाने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। जो लोग निवेश के इच्छुक थे, उनके लिए इंवेस्टर्स समिट हुई। उस समय 245 लोगों ने बकरी और शूकर पालन के लिए करीब दो से तीन करोड़ रुपये का निवेश का एमओयू साइन किया था। इसके बावजूद अभी तक 12 ने ही निवेश कर बकरी और शूकर पालन का काम शुरू किया है। अब इन निवेशकों में से ज्यादातर के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। उद्योग मित्र विकास सोनकर ने बताया कि सरकार से अनुदान पाने के लिए कुछ लोगों ने एमओयू साइन किए थे। सरकार ने अनुदान नहीं मिलने बकरी और शूकर पालन का काम शुरू नहीं किया। निवेश बढ़ाने के लिए उद्योग विभाग निवेशकों से संपर्क साध रहा है।