फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 संदिग्ध मरीजों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
24 संदिग्ध मरीजों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन

अफजलगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 24 लोगों को नगर स्थित कौशल विकास केंद्र पर क्वारंटीन किया है। ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। इसके अलावा एक चिकित्सक, एक उप निरीक्षक और एक आरक्षी की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

नोडल प्रभारी चिकित्सक रजनीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्णवाल भवन में स्थित कौशल विकास केंद्र पर क्वारंटीन के लिये लाए 24 लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। फिलहाल सभी लोगों को कर्णवाल भवन में स्थित कौशल विकास केंद्र पर क्वारंटीन किया है। कहा एक चिकित्सक, उपनिरीक्षक व एक सिपाही का ब्लड सैंपल लेकर लखनऊ भेजा गया। जांच में चिकित्सक, उपनिरीक्षक एवं सिपाही तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें