फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ताओं ने परिवार संग घरों में सत्संग किया

विज्ञापन
नगीना में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सत्संग करते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विहिप कार्यकर्ताओं ने परिवार संग घरों में सत्संग किया
विज्ञापन

नगीना। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में सत्संग किया।
वीएचपी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया की संगठन की तरफ से आह्वान किया गया था कि सभी कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की शाम अपने अपने घरों में एक घंटा सामान्य सत्संग करेंगे। जिसमें तीन बार ओम का उच्चारण, एकात्मता मंत्र, 13 बार विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम, हनुमान चालीसा, एक या दो भजन, एक या दो देश भक्ति गीत, किसी धर्म ग्रंथ का पाठ, शांति पाठ, भारत माता की आरती, तथा प्रसाद वितरण आदि करके सत्संग संपन्न करें। जिससे एक आध्यात्मिक ऊर्जा का उत्सर्जन हो सके। जो संकट की घड़ी में मानव कल्याण के लिए मंगलकारी सिद्ध हो। सत्संग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। इस मौके पर गौरव अग्रवाल, शरद गर्ग, पंकज अग्रवाल, मोहित गोयल, गोविंद अग्रवाल, आले अग्रवाल, डॉ अनिल मलिक ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें