फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समितियों में बने 22 हजार नए सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना समितियों में बने 22 हजार नए सदस्य
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 22 हजार किसान गन्ने की खेती से जुड़े हैं। समितियों में इस साल किसान बड़ी संख्या में सदस्य बने हैं। ये किसान पहली बार चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करेंगे। इन किसानों को इस साल केवल गन्ना पौधे का ही कोटा जारी होगा।
विज्ञापन

गन्ना समिति में पिछले साल तक तीन लाख 57 हजार किसान जुड़े थे। लेकिन इस बार काफी किसानों ने पहली बार गन्ने की खेती की। इस वजह से गन्ने का रकबा भी 25 हजार हेक्टेयर तक बढ़ गया था। मिलों को गन्ना आपूर्ति करने के लिए किसानों को संबंधित गन्ना समिति का सदस्य बनना पड़ता है। पहली बार गन्ना बोने वाले सदस्यों के फार्म समितियों पर भरवाए गए हैं। इस बार 22 हजार से अधिक किसान गन्ना समिति के नए सदस्य बने हैं। ये सदस्य पहली बार मिलों को गन्ना देंगे। इनमें कोई मृतक आश्रित भी नहीं है। बंपर किसानों के समिति सदस्य बनने से ये भी साफ हो गया है कि किसानों का रुझान अब भी गन्ने की फसल पर सबसे ज्यादा है। किसान कोई दूसरी फसल बोने को तैयार नहीं हैं। गन्ना विभाग के अपर सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती के अनुसार समिति में नए सदस्य जोड़ दिए गए हैं। समिति के किसानों को ही गन्ने का बेसिक कोटा आवंटित होता है। इस साल नए बने किसानों के नाम भी कोटा जारी होगा।
विज्ञापन

समिति नए सदस्य
नगीना 2676
हल्दौर 509
चांदपुर 2553
स्योहारा 1945
नूरपुर 1864
अफजलगढ़ 2351
धामपुर 4068
बिजनौर 2914
नजीबाबाद 3849
कुल 22729
नोट : आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें