फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच छात्राओं को परीक्षा दिलाने में लगे 22 कर्मचारी

विज्ञापन
22 employees engaged in giving examination to five girl students - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पांच छात्राओं को परीक्षा दिलाने में लगे 22 कर्मचारी
विज्ञापन

धामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार सुबह की पाली में हाईस्कूल की संगीत व गायन की परीक्षा थी। इस परीक्षा में कन्या इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर केवल पांच छात्राओं ने परीक्षा दी। इन पांच छात्राओं को परीक्षा दिलाने में 22 कर्मियों को लगाया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने परीक्षा छूटने के बाद बताया गया कि पेपर काफी आसान था। किसी प्रश्न को करने में कठिनाई नहीं हुई। केंद्र व्यवस्थापक सविता सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके यहां परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की केवल पांच छात्राओं की संगीत गायन की परीक्षा की थी। सभी छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्राओं को परीक्षा दिलाने में 22 लोगों का स्टाफ लगा। स्टाफ में केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य व्यवस्थापक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो कक्ष निरीक्षक, दो सचल दल, तीन बाबू, आठ पुलिसकर्मी, चार चपरासी शामिल रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। शाम की पाली में इंटर की परीक्षा हुई। 70 छात्र-छात्राओं को भाग लेना था। इनमें से 66 छात्र छात्राओं की सामान्य आधारिक विषय, तीन छात्राओं की संगीत व गायन तथा एक छात्र की कृषि की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें