शहीदों के परिजनों के लिए सहायता राशि भेजी
बिजनौर। सारथी फाउंडेशन के सदस्यों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों की मदद के लिए आर्थिक सहायता एकत्र की। यह राशि भारत के वीर एप के जरिये भेजी गई।
संस्था के सदस्यों ने 38 हजार रुपये का चंदा एकत्र किया। संस्था सदस्य आशीष तोमर ने बताया कि यह एप गृहमंत्रालय द्वारा शहीदों के परिजनों की मदद के लिए बनाया गया है। इसकी पहल बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर की थी। सहायता राशि एकत्र करने में डॉ. नीरज चौधरी, डॉ. निरूपमा चौधरी, डॉ. दिपेंद्र चौधरी, हितेंद्र मलिक, विकास राणा, मोहित चौधरी, त्रिवेंद्र सिंह, सचिन अग्रवाल, सुशील कुमार, निपेंद्र कुमार, ललित जोशी आदि का योगदान रहा।