फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना के आखिरी दिन लाभ पाने को धामपुर सर्किल में उपभोक्ताओं का कुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
योजना के आखिरी दिन पंजीकरण के लिए लगी भीड़
विज्ञापन

धामपुर। सरकार की ओर से विद्युत निगम में चल रही सरचार्ज समाधान योजना का लाभ पाने को योजना के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को दिनभर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही।
बृहस्पतिवार को धामपुर सर्किल की चारों डिविजनों में करीब दो हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। अब तक योजना का लाभ पाने को धामपुर सर्किल की चारों डिविजनों में कुल 19960 बिजली उपभोक्ता पंजीकरण करा चुके हैं। उपभोक्ताओं की ओर से हुए पंजीकरण के रूप में अब तक साढ़े नौ करोड़ की धनराशि जमा की जा चुकी है। इस पंजीकरण से निगम की झोली में करीब 17 करोड़ से ज्यादा की बकाया जमा होने की उम्मीद है। योजना की आखिरी तिथि 31 जनवरी है। एक फरवरी को निगम चाह कर भी किसी भी बकायादार को योजना का लाभ नहीं दे सकता। विद्युत निगम धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता सद्गुरु श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की ओर से बिजली के बकाएदारों को ब्याज में शतप्रतिशत छूट देने को सरचार्ज समाधान योजना को चालू किया गया, जिसकी आखिरी तिथि 31 जनवरी है। आखिरी तारीख होने के कारण बृहस्पतिवार को धामपुर प्रथम और द्वितीय डिविजनों में योजना का लाभ पाने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। धामपुर एसई सर्किल में चार डिविजन धामपुर प्रथम, द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई सद्गुरु श्रीवास्तव ने बताया कि इन चारों डिविजनों में अब तक करीब 19960 उपभोक्ता योजना को लाभ पाने को पंजीकरण करा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं की ओर से हुए पंजीकरण के रूप में करीब साढ़े नौ करोड़ की रकम निगम के खाते में जमा हो चुकी है। सबसे ज्यादा पंजीकरण 5902 नगीना में, 5302 नजीबाबाद में, 4870 धामपुर प्रथम व 4205 पंजीकरण हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जितने उपभोक्ताओं की ओर से यह पंजीकरण हुए हैं उनके द्वारा करीब 17 करोड़ की बकाया जमा होगी। एसई ने बताया कि बृहस्पतिवार को चारों डिविजनों में एक दिन में करीब दो हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराए हैं। यह स्कीम बृहस्पतिवार से खत्म हो रही है। स्कीम के खत्म होने के बाद वह चाह कर भी किसी भी उपभोक्ताओं को योजना का लाभ नहीं दिला सकते। सरकार स्कीम को आगे बढ़ा रही है या नहीं, इस बारे में एसई ने कुछ कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें