फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की मीटिंग में नगर विकास के करोड़ों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

धामपुर। पालिका बोर्ड की बैठक बुधवार को संपूर्ण हुई। बैठक में नगर विकास में करोड़ों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हुए। बैठक में तय किया गया कि पालिका की ओर से सभी प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए धन आवंटन को सरकार को भेजा जाएगा। धनराशि मिलने के बाद पालिका की ओर से इन सभी विकास कार्यों को जनहित में युद्धस्तर पर कराने का काम शुरू होगा। उधर, पालिका के प्रभारी ईओ/एसडीएम बिजनौर हरिहर राम के शामिल न होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई।
बोर्ड बैठक की शुरूआत महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश को कुष्ठरोग से मुक्त कराने को मिलकर कार्य करने का संकल्प और राष्ट्रगान से हुई। इस बीच सर्वसम्मति से साढ़े चार करोड़ का पानी की पाइप लाइन को बिछाकर गंदे पानी की शिकायत को दूर करने का प्रस्ताव पारित हुआ। प्रदूषित पानी की आपूर्ति पर रोक लगाकर शुद्ध जल की आपूर्ति कराने की मांग को लेकर गणेश चौथ समिति के संरक्षक एवं बसपा नेता विजय जैन पांच साल से आंदोलनरत थे। निदान न होने की स्थिति में विजय जैन की ओर से एक फरवरी से गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया था। इसके बाद 54 हजार प्रति माह के हिसाब से पालिका में तीन कंप्यूटर आपरेटरों की ठेके पर तैनाती करने, 14 लाख की लागत से जेसीबी चलाने को चालक, हेल्पर, पांच चालक अन्य वाहनों को चलाने और 45 सफाई कर्मियों की व्यवस्था होगी। 30 हजार प्रतिमाह के खर्चे पर पालिका में दिन व रात के लिए दो चौकीदारों को ठेके पर तैनाती करने, पथ प्रकाश के लिए 04 इलेक्ट्रिीशिन की ठेके पर तैनाती करने, पालिका के सात नलकूपों की सही संचालन को 21 व्यक्तियों की तैनाती के 2.80 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। पानी की पाइप लाइन लीकेज मरम्मत के लिए चार प्लंबर की ठेके पर तैनाती को 50 हजार की स्वीकृति दी गई। सफाई विभाग में चूना, डस्ट, मैलाथियान, कीटनाशक दवा, फागिंग कराने, नगर के सभी छोटे बड़े नालों की तली झाड़ सफाई कराने के लिए 15 लाख की स्वीकृति और सीवर टैंकों की सफाई के लिए एक सीवर सेक्शन टैंक क्षमता चार हजार लीटर क्रय करने का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन


सड़क पर रेत बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
इसके अलावा सदस्य अजय गोयल ने सड़कों पर रेत बजरी व ईंटों को डाल बिक्री करने वालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने, मछली बाजार में नालों में गंदगी करने वालों और मोहल्ला बंदूकचियान में सड़कों पर कब्जा कर कारोबार करने वालों पर पालिका से नोटिस जारी कर कार्रवाई कराने का प्रस्ताव रखा। जिसे मंजूर कर अमल में लाने पर सहमति दी गई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि पॉलिथीन पर रोक लगाने के नाम पर छोटे व्यापारियों के स्थान पर बड़े व्यापारियों के यहां पर छापामारी करने की मांग की गई।

खोखे वालों ने सौंपा ज्ञापन
मीटिंग शुरू होने से पहले जैतरा रेलवे फाटक के पास पालिका की जमीन पर करीब चालिस साल से खोखे रखकर कार्य करने वालों ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पालिका की मिलीभगत से जमीन का किसी दूसरे को अलाट कर देने पर आपत्ति जमा उसे निरस्त कर जमीन को उनके हक में आवंटन करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अजय शर्मा, जिनेंद्र, नरेंद्र, रमेश, राजीव, खुर्शीद, राजकुमार रहे। सदन की सहमति पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने डीजीसी से विधिक राय लेने के बाद इस जमीन को खोखों वालों के नाम कराने का प्रयास करने का भरोसा दिया। बैठक अधिकांश सदस्य शामिल रहे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने की। संचालन वरिष्ठ बाबू पवन कुमार ने किया।
विज्ञापन


ईओ के शामिल न होने पर सदस्य नाराज
पालिका बोर्ड की बैठक में पालिका के प्रभारी ईओ/ एसडीएम बिजनौर अति. हरिहर राम के न पहुंचने पर सदस्यों से आपत्ति जताई। आरोप लगाया कि जब एसडीएम को पालिका ईओ का प्रभार मिला है। वह आज तक किसी भी बोर्ड की मीटिंग में नहीं आए है। उधर, जब एसडीएम से जानने का प्रयास किया गया तो उनके स्तर से बताया कि वह किसी काम से मुरादाबाद में है। जरूरी सरकारी कार्य होने से वह शामिल नहीं हो सकें है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें