फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्चर होने से आधा घंटा बाधित रही रेलवे लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक फ्रैक्चर होने से कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
विज्ञापन

चंदक(बिजनौर)। रेलवे स्टेशन के पास स्थित फाटक पर ट्रैक में फ्रैक्चर होने से रेलवे लाइन करीब आधा घंटा बाधित रही। इससे छह से अधिक ट्रेन दस से 20 मिनट की देरी पर चली। इसके बाद ट्रेन को कॉशन देकर गुजारा गया।
विज्ञापन

रविवार की रात हरिद्वार मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर गेट मैन चिरंजीलाल ने रेलवे ट्रैक पर फ्रैक्चर होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। फ्रैक्चर होने से रेलवे ट्रैक बाधित रहा। आनन-फानन में रेलवे कर्मचारियों ने फिश प्लेट लगाकर ट्रैक को सुचारु रूप से शुरू कराया। इसके बाद ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। इस दौरान किसान एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर, गोमुखी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आदि ट्रेनें करीब दस से 20 मिनट की देरी पर चलीं। ट्रेनों को कॉशन देकर रवाना किया गया। इस कारण प्रत्येक गाड़ी दस से बीस मिनट तक देरी से चली। समय से पता चलने पर गंभीर हादसा होने से टल गया। स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने बताया कि गेट मैन की सूचना से फैक्चर का पता चला है। अविलंब फिश प्लेट लगाकर रेलवे ट्रैक सुचारु किया गया। करीब आधा घंटा ट्रैक बाधित रहा। गाड़ियों को काशन देकर गुजारा गया। पूर्णतया सवेरे ट्रैक सही कराकर रेल यातायात शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें