फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शिवालाकलां। तीन दिन पूर्व बिजली की लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आकर मरे मजदूर के परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुस्तफाबाद बिजलीघर पर प्रदर्शन कर हंगामा किया तथा मृतक की पत्नी को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

नहटौर थाना क्षेत्र के गांव धनुपुरा निवासी नीरज की गांव आराजी भैंसा में नई बन रही हाई वोल्टेज लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक के परिजन काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ मुस्तफाबाद बिजलीघर पर पहुंचे और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मृतक की पत्नी को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए बिजलीघर के सभी फीडरों को बंद कर धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सतेंद्र सिरोही ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मांगे माने जाने तक धरना से उठने को मना कर दिया। शाम होने तक बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था तथा नीरज के परिजन बिजलीघर की सप्लाई बंद कर धरने पर बैठे हुए थे। धरने पर बैठने वालों में ममता, सर्वेश देवी, गीता, कैलाशो, अंकुश, सौरभ, ध्यान सिंह, मुनेश आदि थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें