दिव्यांग बच्चों के लिए लगाया गया मेडिकल कैंप
बिजनौर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा की ओर से जिले के दिव्यांग बच्चों का मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 73 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर एक व तीन अक्टूबर को आवश्यक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल में समेकित शिक्षा की ओर से मेडिकल असेसमेंट शिविर आयोजित किया। शिक्षक मुजफ्फर अली ने बताया कि शिविर में डॉ. के के सिंह व डॉ. सैययद फरहत अली व डॉ. रोहताश सिंह ने दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें 73 बच्चों को ट्राइसाइकिल , बैशाखी, व्हील चेयर, ब्रेल किट, ब्लाइंड स्टिक, एमआर किट आदि के लिए चिंहित किया गया है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा लियाकत अली ने बताया कि चिंहित किए गए दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण एक अक्टूबर को बीआरसी हल्दौर व तीन अक्टूबर को बीआरसी नूरपुर में वितरित किए जाएंगे। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से तय तिथि पर उपस्थित होकर उपकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में मुजफ्फर अली, हितेंद्र सिंह, वार्डेन राबित कुमार, सुरेश कुमार, विजयपाल सिंह, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।