फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

बिजनौर। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाई। इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी, एजूकेशन विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गायन में डीफार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र सुमित ने प्रथम और पॉलिटेक्निक फाइनल वर्ष के छात्र मेहरबान अली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉमेडी में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र गोल्डी ने प्रथम, पोस्टर मेकिंग में पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र रोहित ने प्रथम व बीएससी नर्सिंग की आरजू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा पायल प्रथम, एएनएम की छात्रा नीशु द्वितीय रही। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. एचडी शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अजय गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राघव मेहरा, डीन डॉ. पुष्प नील वर्मा, एसोसिएट डीन शिवानी चौहान, डीन रिसर्च डॉ. गिरेंद्र गौतम, मेकेनिकल विभागाध्यक्ष इंजीनियर निकुल देशवाल, सिविल विभागाध्यक्ष इंजीनियर सुधीर कुमार, बीएड विभाध्यक्ष कावेंद्र यादव, अभिलाषा राजपूत, अतिक्षा शर्मा, सोनम चौहान, रीना शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें