फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड के हमले से किसान की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नन्हेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव भुखापुरी में सांड के हमले से किसान की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना शनिवार शाम की है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवस्त्रत्तई के अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र में आवारा सांड का आतंक बरकरार है। जिससे ग्रामीण दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की कैलसा चोकी के गांव भुखापुरी निवासी छोटेलाल (50) पेशे से किसान थे। शनिवार को वह खेत पर काम कर रहे थे। तभी जंगल में घूम रहे आवारा सांड ने उसपर हमला कर दिया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सांड ने आस-पास के खेतों पर काम रहे किसान चरन सिंह और संजीव पर भी हमला कर घायल कर दिया। किसानों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सांड को खदेड़कर भगाया। किसान छोटेलाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक आवारा सांड को पकड़ने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी शर्मा ने इसकी सूचना वन विभाग अधिकारियों को दी थी। लेकिन उन्होंने सांड़ को पकड़ने से इंकार कर दिया है। देर रात परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं सांड के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें