अमरोहा। 33 यूपी बटालियन के एएसएम इंटर कालेज खाता जोया में चल रहे दस दिवसीय कैंप में रविवार को कैडेटों को ले. कर्नल नवीन सेठ ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कैडेटों को 0.22 रायफल खोलना जोड़ना सिखाया गया। बाद में कैडेटों को 0.22 रायफल से पांच राउंड फायर करने के लिए दिए। जिनके निशाने टारगेट पर लगे उन्हें शाबाशी के साथ इनाम भी दिया गया। अच्छे निशाना लगाने वाले कैडेट को अगले कैंप में भेजा जाएगा। इस दौरान ले. गुरमेज सिंह, ले. शैलेश कुमार पंकज, आगा शुएब, सूबेदार मेजर यशपाल, सूबेदार अशोक कुमार, कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।