फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर पूजे गए भगवान विश्वकर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मशीनों और औजारों का किया पूजन
विज्ञापन

नजीबाबाद। विश्वकर्मा जयंती पर प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर दरोदग्रान, विभिन्न कारखानों और शिक्षण संस्थाओं में पूजन और भंडारे के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए मशीनों और औजारों का पूजन किया।
प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर दरोदग्रान में पंडित नरेंद्र शर्मा ने वेदोच्चारण के साथ यजमान सुरेश शर्मा और गीता शर्मा की उपस्थिति में भगवान विश्वकर्मा का पूजन कराया। मुख्य अतिथि हरिश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, अशोक विश्नोई, सोमदत्त शर्मा, नीरज शर्मा, रमेश चंद, दयराम, भूदेव शर्मा, संतोष धीमान, तारा चंद, नरेश धीमान, डॉ. कमल, कांतेश ने भगवान विश्वकर्मा पूजन में भाग लिया। एनआईआईटी में एमडी अवनीश अग्रवाल, नेहुल अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, डॉ. भूपेंद्र सिंह, राकेश मोहन माहेश्वरी, रूपक कुमार, राकेश दत्त शर्मा के नेतृत्व में गायत्री शक्तिपीठ से आए डॉ. दीपक कुुमार ने विश्वकर्मा जयंती पर यज्ञ और पूजन संपन्न कराया। एमडीकेवी इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा के निर्देशन में विश्वकर्मा जयंती पर संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

वालिया ग्लोबल एकेडमी में विश्वकर्मा जयंती पर मुख्य पूजन इंदु वालिया, कमलकांत वालिया, रमाकांत वालिया, रुचिका वालिया, प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ मनाई गई। मशीनी युग के जनक भगवान विश्वकर्मा को श्रद्धालुओं ने नमन किया। कार्यक्रम में मीनू, श्वेता, सपना, चंचल, सरिता, योगेंद्र आदि ने भाग लिया। आकाशवाणी नजीबाबाद स्टूडियो परिसर के सामने कोतवाली रोड पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया और सामूहिक भंडारे का आयोजन किया। सुनील विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित भंडारे से पूर्व पंडित ऋषिराम विश्वकर्मा ने पूजन कराया। अनिल विश्वकर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा, पवन, मोहित, विनेश विश्वकर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के अनेक लोगों ने भंडारा आयोजन में सहयोग किया। आकाशवाणी नजीबाबाद के तकनीकी विभाग की ओर से भी कंट्रोल रूम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों और उपकरणों का पूजन किया गया।
विज्ञापन


चीनी मिल में मशीनों का पूजन
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद में प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह की उपस्थिति में चीनी मिल में मशीनों का पूजन किया गया। मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा द्वारा दिए गए मशीनी युग को मानव जाति के लिए वरदान बतातेेे हुए उनका पुण्य स्मरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें