फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में भाई व भतीजों को सात-सात साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमले के आरोपियों को सात-सात साल की सजा
विज्ञापन

बिजनौर। पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओपी वर्मा ने सुरेश पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी भाई और दो भतीजों को सात-सात वर्ष के कारावास, 11-11 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि अर्थदंड की राशि में से आधी राशि घायल सुरेश कुमार को बतौर प्रतिकर दी जाए।
शासकीय अधिवक्ता संजीव वर्मा के अनुसार थाना धामपुर के गांव मधी के रहने वाले सुरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सिंहविहार कॉलोनी धामपुर में रहता है। वह बैंक में नौकरी करता था। रिटायर्ड होने से पहले उसकी खेती की देखभाल उसका भाई ब्रिजेश, उसके लड़के करते थे। इसके बाद वह स्वयं खेती करने लगा। इस कारण उसका भाई ब्रिजेश और उसके बच्चे उससे रंजिश रखने लगे। इन लोगों ने उसकी पत्नी व मां के साथ वारदात की जिसकी शिकायत उन्होंने सीओ धामपुर से की थी। 25 जून 2014 को उसकी खेती की देखभाल करने वाले दिलदार ने उसे सूचना दी कि ब्रिजेश, उसके पुत्र ललित, नितिन उसे ईख खोदने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सुरेश अपनी पत्नी के साथ सुबह सात बजे खेत पर पहुंचा और अपने भाई ब्रिजेश को समझाना चाहा। ब्रिजेश, ललित, नितिन ने उसे घेर लिया। ब्रिजेश ने अपने बेटों से उसे जान से मारने को कहा। ब्रिजेश ने तमंचे से उस पर फायर किया जिससे वह बच गया। ललित ने फावड़े व नितिन ने लाठी से उस पर जानलेवा हमला किया। अदालत ने ब्रिजेश और उसके पुत्रों ललित, नितिन को जानलेवा हमले, मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें