आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ने पर खुशी जताई
नूरपुर। केंद्र सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए मिठाई का वितरण किया।
बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय पर हुई बैठक में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष सरोज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने से आंगनबाड़ी को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मानदेय में बढ़ोतरी की मांग करते हुए सभी कर्मचारियों से अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार रहने व समय से केंद्र का संचालन करने को कहा। सभी कर्मचारियों ने देश को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मिठाई का वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। सुमित्रा, किरन, कुसुमलता, रेखा रानी, राजेश्वरी, सरिता, जितेश, बवीता, जगवती आदि थीं।