फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 हजार को मिलेगा मुफ्त इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आयुष्मान भारत योजना का शनिवार को मंडल स्तर पर पायलट रन किया जाएगा। इससे पहले पायलट रन की तिथि सात अगस्त घोषित की गई थी। दूसरी ओर योजना को 25 सितंबर को देशभर में एक साथ शुरू की करने के तैयारियां थी इसे भी अब 23 सितंबर कर दिया गया है। पहली सूची में शामिल किए गए 54 हजार लोगों को जिले के 17 अस्पतालों में योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

2011 की जनगणना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के 28 हजार और शहरी क्षेत्र के 26 हजार सहित कुल 54 हजार लाभार्थी जिन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ पहले से मिल रहा था। उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने की तैयारी चल रही है। इस साल सर्वे कर तैयार की गई 8809 लाभार्थियों की सूची में शामिल लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए अभी इंतजार करना होगा। योजना के इंपैनलमेंट में जिला अस्पताल सहित जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मरीजों को स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने में सक्षम जिले के 20 में से 10 निजि अस्पताल शामिल हो गए हैं। यानी शुरू में 54 हजार लाभार्थियों को 17 अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि सूची में शामिल अपात्रों के नामों को बाहर करने के निर्देश नहीं मिले हैं। उम्मीद है कि योजना के शुरू होने से पहले ही इस संबंध में शासनादेश प्राप्त हो जाएंगे। फिर केवल पात्रों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें