अमरोहा। जिले में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक स्कूलों में शिक्षक दिवस की धूम रही। बच्चों ने शिक्षकों को उपहार देकर शिक्षक दिवस की बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। स्कूल कालेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत किए। वहीं गोष्ठी का भी आयोजन किया। जहां पूर्व उपराष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन को याद किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। गुरु की महिमा का बखान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु के ज्ञान और मां-बाप के सहयोग से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
शिक्षकों का आदर और अनुसरण करें छात्र
अमरोहा। राधा कृष्णा सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल अमरोहा में बुधवार को शिक्षक दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न प्रकार के खेलों और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। संरक्षक अजय टंडन ने कहा कि छात्रों को अपने शिक्षकों का आदर और अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान प्रबंधक अंजली टंडन, प्रधानाचार्या रेनू सिंह और समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
याद किए गए पूर्व उपराष्ट्रपति
अमरोहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल अमरोहा में पूर्व उप राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षक दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्यालय के निर्देशक प्रमोद गुप्ता और प्रबंधक सविता गुप्ता ने समस्त शिक्षकों को बधाई दी। विद्यार्थियों को उनके जीवन मे आगे बढ़ने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका बताकर उनसे प्रेरणा ग्रहण करने का आशीर्वाद दिया।
हर देश में शिक्षक को महान माना गया
अमरोहा। नायाब अब्बासी डिग्री कालेज में शिक्षक दिवस पर पूर्व उप राष्ट्रपति और महान शिक्षक डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव एम असलम फारूक़ी ने कहा कि शिक्षक सदैव शिक्षक का दायित्व निभाता है उसका कार्य तब तक जारी रहता है जब तक उसका कोई भी शिष्य अपनी योग्यता से देश और समाज की सेवा कर रहा है। विश्व के सभी देशों में शिक्षक को महान माना गया है। इस दौरान प्राचार्या डॉ. लुबना हामिद, चीफ प्राक्टर डा. महताब अमरोहवी, अलीम अख़्तर, डा. नसीम अहमद, डा. अथर कमाल, डा. तशकील हैदर, डॉ. मुबारक अली, डा. सरिता रानी, मनवीर सिंह, डा. महताब आलम, डा. तारिक, अजीम, जमशेद अख़्तर, इज्जत अली, डा. खिजर हयात, अरमान सिद्दीक़ी, डा. रूचि अग्रवाल आदि मौजूद रही।
-----------------
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना शिक्षक दिवस
अमरोहा। बुधवार को शिक्षक दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना। पुष्पा सारस्वत स्मृति इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए, जिसमें गुरु की महिमा का सुंदर ढंग से वर्णन किया गया। इस दौरान प्रबंधक बसंत सारस्वत, अमीरचंद, हिमानी शर्मा, प्रीति, रेशू, बबीता आदि मौजूद रहीं। सरदार हमीदी तालीमी और समाजी मिशन में बच्चों ने शिक्षकों बधाई दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान रेहाना इफ्तखार, नीरज चौहान सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। डब्ल्यूटीएम डिग्री कालेज में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डा. सीमा शाह, डा. मो. अकरम, डा. सोनिका चौधरी, डा. मुदस्सिर हुसैन, डा. बलराम आदि मौजूद रहे।