फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा दो की छात्र हाइड्रोफोबिया का शिकार, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कक्षा दो के छात्र में हाइड्रोफोबिया के लक्षण देखे जाने पर परिजन छात्र को गजरौला सीएचसी इलाज कराने पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हसनपुर ब्लाक के गांव ढक्का मोढ़ निवासी नफीस के पुत्र मोहम्मद रजा (6) को चार साल पहले उस वक्त कुत्ते ने काट लिया था, जबकि नफीस एक रिश्तेदार के घर पर उसको लेकर शादी समारोह में शामिल होने गया था। नफीस ने बताया कि कुत्ते के काटे जाने के बाद मोहम्मद रजा को एआरबी नहीं लगवाया था। बल्कि पास के ही एक गांव में मोहम्मद रजा का झाड़फूंक के जरिये इलाज करा दिया गया। इधर, चार साल बाद छात्र में हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिखायी देने पर परिजन छात्र को लेकर पहले गजरौला फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने छात्र का परीक्षण करने के बाद उसे रेफर कर दिया। मोहम्मद रजा गांव के ही एक स्कूल में दूूसरी कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें