फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोडा शेख में चलता मिला बिना मान्यता के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोड़ा शेख में चलता मिला अमान्य स्कूल
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अफसरों की निगरानी में अमान्य स्कूलों की धरपकड़ चल रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर बृजेश सिंह व बीईओ अजय कुमार की टीम ने गांव गंगोड़ा शेख में चल रहे सैफ होरीजन एकादमी पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान स्कूल में मान्यता के कागज नहीं मिले। एसडीएम ने स्कूल को तत्काल बंद कराने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बुधवार हो ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के गांव रामजीवाला में निरीक्षण के दौरान ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 तक की पढ़ाई होती पाई गई थी। जबकि विद्यालय के पास कक्षा पांच तक की मान्यता थी। बृहस्पतिवार को भी प्रशासनिक अफसर व शिक्षा विभाग के अफसर हरकत में दिखाई दिए। एसडीएम सदर बृजेश सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ग्रामीणों की शिकायत पर गांव गंगोड़ा शेख पहुंचे। आरोप है कि गांव में सैफ होरीजन एकादमी के नाम से बिना मान्यता के स्कूल टिन शेड में ही चल रहा था। गुजरपुर जसपाल के ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल को मान्यता नहीं है। जबकि कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं चल रही है। एसडीएम ने स्कूल में मौके पर मिले शिक्षक मजहर पुत्र कल्लू से मान्यता के बारे में पूछताछ की तथा मान्यता के कागज दिखाने को कहा। जिस पर शिक्षक अफसरों को मान्यता के कागज नहीं दिखा पाए। बीईओ अजय कुमार के मुताबिक स्कूल को तत्काल बंद कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें