फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। 27 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा पर सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण पड़ेगा। यह करीब चार घंटे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत सहित दुनिया के अधिकांश देशों में देखा जा सकेगा। यह ग्रहण नकारात्मक प्रभाव वाला रहने की संभावना है। ज्योतिष विद्वानों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् शक्ति उपासक पंडित ललित शर्मा के अनुसार 27 जुलाई को 02:54 बजे से सूतक प्रारंभ हो जाएगा। इसी दिन रात 11:54 बजे से शुरू होकर 03:54 बजे पूर्ण होगा। इस चंद्रग्रहण को नकारात्मक प्रभाव वाला माना जा रहा है। ललित शर्मा ने बताया कि मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण श्रेष्ठ रहेगा तो वहीं वृषभ, कर्क, कन्या, धनु राशि के ग्रहण मध्यम फलदायी रहेगा। मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ रहने का अनुमान है। मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन के लिए ग्रहण का प्रभाव शुभ फलदायी है, जो कि तीन महीने तक रहेगा। वृषभ, कर्क, कन्या और धनु राशि के जातक ग्रहण काल में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशि वाले महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें। ललित ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को भगवान का चिंतन करना चाहिए। किसी वस्तु को काटना नहीं चाहिए। हरिवंश पुराण का पाठ करना चाहिए व गोद में नारियल लेकर बैठना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें