हादसे में एक घायल, हायर सेंटर रेफर
धामपुर। शेरकोट थाने के गांव शहलीपुर नीचल निवासी राजन कुमार ने स्योहारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह और उसका चचेरा भाई रामनाथ सिंह घर वापस आ रहे थे तो रास्ते में स्योहारा के पास एक मंडप के निकट उनकी बाइक में एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह और उनका भाई रामनाथ घायल हो गए। बाइक हादसे में मार्ग पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को राहगीरों ने उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने रामनाथ सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। आरोप है कि मामले के पुलिस में जाने के बाद एसओ ने आरोपी पक्ष को थाने में तलब किया।