रूखालू। जयतौली गांव में पिछले पंद्रह दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। कई बार बिजली अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं कराया गया है। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को जयतौली के ग्रामीणों ने एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब पंद्रह दिन से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका है। कई बार ट्रांसफार्मर को ठीक कराने की मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक अधिकारियों ने सुध नहीं ली। पंद्रह दिनों से गांव में अंधेरा पसरा है। वहीं चिलचिलाती गर्मी में लोग परेशान हैं। बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अनीस अल्वी, शफीक, इश्तियाक, साबिर, जकी, कलुआ अल्वी, शकील सैफी, कासिम, मुशाहिद, बब्बू चौधरी, तहसीम, नसीम सैफी आदि मौजूद रहे।