तहसील की क्षतिग्रस्त दीवार बनाने का काम शुरू
नजीबाबाद। तहसील प्रशासन ने तहसील कॉलोनी क्षेत्र से अनाधिकृत रास्ता बंद कराने का निर्णय लिया है।
नजीबाबाद तहसीन के पश्चिमी भाग में कर्मचारियों के आवास बने हैं। मोहल्ला मुगलूशाह माहीगीर बस्ती से जुड़ी तहसील कॉलोनी क्षेत्र में कई वर्षों से दीवार टूटी होने का फायदा उठाकर क्षेत्रवासियों का तहसील परिसर से अनाधिकृत रूप से आवागमन बना हुुआ है। कॉलोनी में रह रहे तहसील कर्मचारियों ने रात-दिन कॉलोनी क्षेत्र से बाहरी लोगों के आवागमन पर रोष जताया। कर्मचारियों और उनके परिवारवालों का कहना है कि अक्सर कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध युवकों का जमावड़ा व आवागमन रहता है।
तहसीलदार सुरेश कुमार ने तहसील कॉलोनी को सुरक्षित वातावरण देने के लिए कॉलोनी से अनाधिकृत रास्ता बंद कराने का निर्णय लिया। तहसील प्रशासन द्वारा माहीगीर बस्ती के निकट तहसील कॉलोनी की दीवार बनाने का काम शुरू किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर दीवार बनाने का काम पूरा हो जाएगा। तहसील प्रशासन ने दीवार को क्षति पहुंचाने और तहसील परिसर से होकर आने-जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्णय लिया हैैै।