फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वसूली का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन

स्योहारा। गुरुनानक डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने अवैध रूप से परीक्षा परिणाम शुल्क वसूल करने का आरोप लगाया। प्राचार्य के कार्यालय में हंगामा किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक पारस चौधरी ने नगर इकाई के संदीप जोशी, राहुल शर्मा, प्रखर त्यागी, निश्चित चौधरी, विक्की तोमर आदि के साथ गुरूनानक डिग्री कालेज के प्राचार्य के कार्यालय में पहुंचकर परीक्षा परिणाम शुल्क के नाम पर 500 रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पारस चौधरी ने एक दिन का समय देते हुए छात्रों से वसूला धन वापस न करने पर चेतावनी दी कि छात्रों का शोषण हुआ तो सड़कों पर खून बहेगा। दूसरी ओर प्राचार्य उदयवीर सिंह का कहना है कि कुछ बाहरी युवक महाविद्यालय में हंगामा कर रहे थे जिन्हें बाहर निकल दिया गया। उनपर लगाए आरोप निराधार हैं। महाविद्यालय में विश्व विद्यालय के नियमानुसार ही शुल्क लिया जा रहा है। उद्दंडता करने वाले बाह्य युवकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें